फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइफा चौक पर शहीदों को नमन: इंद्रेश कुमार बोले- भारत विश्वगुरु था, है और रहेगा, भारत-इज्राइल मैत्री अटूट

Tue, 23 Sep 2025 04:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इज्राइल की मित्रता को रेखांकित करते हुए डॉ. इंद्रेश कुमार ने याद दिलाया कि जब भारत स्वतंत्रता संग्राम लड़ रहा था, उसी समय भारतीय सैनिकों ने इज्राइल को ऑटोमन साम्राज्य से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
तीन मूर्ति-हाइफा चौक पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर हाइफा विजय दिवस मनाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तीन मूर्ति-हाइफा चौक पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से रविवार को हाइफा विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और भारत-इज्राइल संबंधों को ऐतिहासिक एवं अटूट करार दिया गया।

विज्ञापन


आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन चुका है। उन्होंने कहा, “भारत विश्वगुरु था, है और रहेगा। अब कोई भी शक्ति भारत पर अपनी मनमानी नहीं थोप सकती। भारत शांति का दूत है और दुनिया को विकास का संदेश देता आया है।”

भारत और इज्राइल की मित्रता को रेखांकित करते हुए डॉ. इंद्रेश कुमार ने याद दिलाया कि जब भारत स्वतंत्रता संग्राम लड़ रहा था, उसी समय भारतीय सैनिकों ने इज्राइल को ऑटोमन साम्राज्य से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी में कमी की खुशी पर शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर भारत में इज्राइल के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन फारेस साएब ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “भारत और इज्राइल की मित्रता अटूट है और इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता। इज्राइल शांति चाहता है और भारत उसका सशक्त सहयोगी है।”

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जसबीर सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि यह आयोजन वर्षों से शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और भारत-इज्राइल मैत्री को मजबूत करने के लिए किया जाता रहा है। 

कार्यक्रम में एनडीएमसी पदाधिकारियों के साथ मंच के दिल्ली चैप्टर के राजेश महाजन, एडवोकेट अभय तायल और एडवोकेट राजीव रंजन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. शिवाजी सरकार, एडवोकेट परवेश खन्ना, एडवोकेट अरुण कुमार, एडवोकेट बिरेन्द्र कुमार चौधरी, राजपाल सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. छतर सिंह, डॉ. पूजा (जेएनयू), मयंक शेखर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें