फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन हत्या मामला: सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, पुलिस खंगाल रही फुटेज

Thu, 23 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार


- स्कूटी पर सवार होकर आए थे तीन आरोपी
- गाड़ी में रखा बैग खाली मिलने पर घुसे थे गोदाम के अंदर
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौलताबाद फ्लाईओवर के नजदीक राजेंद्रा पार्क में मंगलवार शाम गैस गोदाम के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या व लूटपाट के मामले में तीनों आरोपियों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी एक स्कूटी पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


उस समय उन्होंने अपना चेहरा कपड़ से ढ़का हुआ था। काफी समय तक स्कूटी यहां खड़ी रही थी। इससे साफ था कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

सीसीटीवी में कैद तीनों आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सफेद रंग की इस स्कूटी पर नंबर नहीं था। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की हरकत के आधार पर जानकारी जुटा रही है। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


कीर्ति नगर निवासी राजू(48) पिछले करीब 22 वर्ष से राजेंद्रा पार्क स्थित भारत गैस गोदाम पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। हेल्पर रिसायत ने बताया कि वह गोदाम से निकलकर मेक्सिमो गाड़ी से कहीं जा रहा था। राजू ने एक बैग उसकी गाड़ी रखा था।

इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और गाड़ी में  रखा बैग उठाकर भाग लिया। बैग चेक करने पर वह खाली मिला तो फेंक दिया। इसके बाद रियासत पर पिस्तौल तानते हुए उसे लात मारी और मौके से भागने को कहा। जिसके बाद वह डरकर कमरे के अंदर घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली।
विज्ञापन

गोदाम के अंदर ही रहता बहादुर का परिवार

- फोटो : Demo pic
उधर, यहां काम करने वाला दूसरा हेल्पर राहुल चाय पीने के लिए गोदाम से बाहर गया हुआ था। यहां रहने वाला गार्ड मान बहादुर भी उस समय बाहर गया हुआ था। उसका परिवार गोदाम के अंदर ही रहता है।

जब राहुल वापस आ रहा था तो उसे किसी के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनी। दौड़कर गोदाम में पहुंचा तो वहां बहादुर की पत्नी व बच्चे रो रहे थे। जबकि राजू खून में लथपथ पड़ा हुआ था। उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। उसके कोई पास नहीं आ रहा था। वहां सभी डरे हुए थे।

इस बीच राहुल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दो बार कॉल की, लेकिन फोन बिजी आ रहा था। इसके बाद वह रियासत को साथ लेकर घायल राजू को गाड़ी में डालकर राजेंद्रा पार्क स्थित अस्पताल ले गए। जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था।

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, पैर से खून का रिसाव अधिक होने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस को बताया गया है कि बदमाश करीब 30 हजार रुपये लूट ले गए हैं। मृतक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं।

बड़ा बेटा बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। दूसरा ग्रेजूएशन व बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की छानबीन की जा रही है। हालांकि आरोपियों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, स्कूटी पर भी नंबर नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें