- पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण-पूर्व जिले के न्यूज फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) के सराय जुलेना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। पुलिसकर्मी को रौंदने के बाद आरोपी उनके मौके पर ही घायला छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी मुबशशिर अब्बास को गिरफ्तार किया है और उसकी कार जब्त कर ली है। आरोपी कनॉट प्लेस में स्थित एक कंपनी में सेल्स डायरेक्टर है और हाल ही में दुबई से लौटा था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्कल के हवलदार राहुल कुमार 10 जून को जामिया नगर की ओर जाने वाली सड़क पर सराय जुलेना रेड लाइट पर अन्य अधिकारियों के साथ ट्रैफिक कंट्रोल की ड्यूटी कर रहे थे। सुबह 9:45 पर जामिया की तरफ से सराय जुलेना की ओर आती हुई एक काले रंग की किया सोनेट कार ने टक्कर मार दी थी।