‘त्योहार की थाली’ के साथ साक्षी तंवर भारत के त्योहारों को खास तरीके से मनाने के विशेष मिशन पर हैं। साक्षी जिस तरह इस मिशन से जुड़ी हैं, उनके साथ आम दर्शक भी मिशन से जुड़ सकते हैं और त्योहारों को मनाने के दौरान बनाए जाने वाले प्रसाद एवं भोगों का जानकारी का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
लोककथाओं, किंवदंतियों और साक्षी के व्यक्तिगत अनुभवों को समेटे ‘त्योहार की थाली’ एक ऐसा शो है, जो कहानियों और व्यंजनों का एक मनोरम मिश्रण प्रदान करता है, जो दर्शको और अधिक पाक कला में निपुण बनाने के लिए प्रेरित करेगा। तो फिर एपिक टीवी पर हर सोमवार, रात 10 बजे ‘त्योहार की थाली’ देखना न भूलें।