फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इहबास में आज से शुरू होगा सखी केंद्र, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया करेंगे उद्घाटन

Wed, 27 Nov 2019 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
ihbas
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली सरकार के मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इबहास) में बुधवार से हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी केंद्र शुरू होने जा रहा है। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसका उद्घाटन करेंगे। राजधानी के विभिन्न इलाकों में ऐसे 11 केंद्र संचालित हैं। एम्स में भी जल्द ही सखी केंद्र का विस्तार होने वाला है।

निदेशक डॉ. निमेष देसाई ने बताया कि यहां हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए 10 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। यहां हिंसा से प्रभावित महिलाओं को मुफ्त कानूनी, मनोवैज्ञानिक, मेडिकल परामर्श मिलेगा। 
विज्ञापन


सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रसूति विभाग के विशेषज्ञों से लेकर मनोचिकित्सक तक उपलब्ध रहेंगे। स्थानीय जिलाधिकारी के निर्देशन में संचालित होने वाले केंद्र में एक ही छत के नीचे सभी तरह का इलाज, परीक्षण और देखभाल मिलेगी। इनमें शारीरिक प्रशिक्षण, चोट, फॉरेंसिक टेस्ट, मनोवैज्ञानिक और मानसिक रोग की देखभाल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें