फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मिला की चुनावी चर्चा के बीच सैफ पहुंचे गुड़गांव

Fri, 07 Feb 2014 08:02 PM IST
मलिक असगर हाशमी/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के गुड़गांव से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच शुक्रवार को उनके बेटे और अभिनेता सैफ अली खान इस संसदीय सीट के पटौदी पहुंचे। पटौदी सैफ अली खान का पैतृक गांव है, जो गुड़गांव से महज 40 किमी दूर है।
विज्ञापन


कांग्रेस की टिकट पर गुड़गांव से चुनाव लड़ने की खबर सबसे पहले अमर उजाला ने ही दी थी। 2009 में कांग्रेस की ही टिकट पर राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव से सांसद चुने गए थे।

दिल्ली से लगी इस प्रतिष्ठित सीट से कांग्रेस अब बीजेपी में शामिल हो चुके राव इंद्रजीत को हराने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष इस सीट के लिए कुल 16 लोगों ने दावेदारी जताई थी। इनमें से कई पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में यहां से टिकट की घोषणा के बाद कई वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी तय मानी जा रही थी।
विज्ञापन


मंसूर अली खां और शर्मिला टैगोर कांग्रेस के भी करीबी रहे हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से इनका दोस्ताना है।

शर्मिला सरकार में कई लाभ वाले पदों पर भी रही हैं। पति की मौत के बाद उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा समय देना शुरू कर दिया है। हाल के दिनों में उनकी बड़ी बेटी सोहा भी पटौदी में कई सामाजिक गतिविधियों में भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें