सैफ करीना ने पटौदी में बनवाया राशन कार्ड
छोटे नवाब सैफ अली खान को पटौदी की माटी एक बार फिर अपनी ओर खींच लाई है। पूर्वजों की रियासत संभालने के लिए खुद सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने यहां अपना राशन कार्ड बनवा लिया है।
गुपचुप तरीके से दोनों ने राशन कार्ड के लिए पटौदी इब्राहिम पैलेस के नाम पर आवेदन किए। जिसके बाद पटौदी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दोनों के नाम से राशन कार्ड जारी कर दिया है। इसके बाद दोनों अधिकारिक रूप से पटौदी के निवासी बन गए हैं। इसकी पुष्टि जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी दिलावर सिंह ने की है।
आवेदन के साथ सैफ अली खान ने हलफनामा दिया है कि उनका देश के किसी भी हिस्से में राशन कार्ड नहीं है। जबकि करीना कपूर ने मुंबई के ब्रांदा में दर्ज राशन कार्ड में नाम कटवाकर सरेंडर सर्टिफिकेट दिया है। बता दें कि इससे पूर्व करीना का राशन कार्ड मुंबई के बांद्रा और सैफ अली खान का दिल्ली के राशन कार्ड में नाम दर्ज था।