फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकयू के राष्ट्रीय महासचिव की बेटी के हिण्डन में डूबने की आशंका, कार में मिला सुसाइड नोट

Sat, 06 Jul 2019 05:41 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृत युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साहिबाबाद के हिण्डन बैराज के पास भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान की बेटी कोमल की कार खड़ी मिली। हिण्डन में डूबने की आशंका के मद्देनजर गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कोमल बीते कई दिन से लापता थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने नंबर के आधार पर जांच की ओर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के साथ कार की जांच की तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है वह उसको नौकरानी की तरह रखते है वे उसको परेशान करते थे। इसलिए वो जीना नहीं चाहती। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट नहीं दिया है। 

बता दें कि कोमल एमबीए और बाराखंभ स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में बतौर मैनेजर के तौर पर काम करती थी। कोमल के पिता अनिल तालान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव हैं। कोमल की शादी मई 2018 में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के बेटे से हुई थी।
विज्ञापन


कोमल के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को कुछ हो जाता है तो उसकी मौत का जिम्मेदार उसके ससुराल वाले होंगे। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने कोमल के पति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक कोमल के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें