दिल्ली सरकार में प्रधान गृह सचिव की जिम्मेदारी एसएन सहाय ने संभाल ली है। सहाय अभी प्रधान वित्त सचिव हैं। उन्हें प्रधान गृह सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
वहीं, सतर्कता विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सहाय से वापस लेकर शहरी विकास सचिव चेतन बी सांघी को सौंप दी गई है। सांघी के पास पीडब्ल्यूडी और उद्योग के प्रधान सचिव की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है।
दिल्ली सरकार में गृह सचिव को लेकर पिछले एक महीने से अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद चल रहा था। प्रधान गृह सचिव की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी धर्मपाल को सौंपी गई थी।