फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कदम पर बैठे हैं बिल्डर बाबा, ना कहीं अपील ना दावा

Wed, 05 Aug 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईराइज बिल्डिंगों में रहने वाले रेजिडेंट्स बिल्डर बाबाओं की मनमानी से परेशान हैं। केवल एक महामंडलेश्वर सच्चिदानंद गिरी ही नहीं, यहां ज्यादातर बिल्डर रेजिडेंट्स के साथ एक जैसा ही व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


अफसरों और बिल्डरों की मिलीभगत से रेजिडेंट्स का शोषण हो रहा है। बिल्डरों की मनमानी वसूली करने और समस्या समाधान की अनसुनी करने की शिकायत सुनने वाला कोई अफसर भी नहीं है।

रेजिडेंट्स कई साल से जीडीए और जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद किसी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

यह है हाल
बिल्डर बाबा के बालाजी कंस्ट्रक्शन ग्रुप ने 14-14 मंजिल के दो टावर बिना जीडीए की परमिशन के तैयार कर लिए। रेजिडेंट्स की परेशानी यह है कि चार साल के निर्माण और आवंटन के दौरान इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। शहर में दर्जनों टावर मनमाने तरीके से बनाकर खड़े कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


पॉल्यूशन विभाग की एनओसी के बिना टावर बनाकर खड़े कर लिए गए हैं। नियमानुसार एक प्वाइंट पर हाईराइज टावर नहीं बनाए जा सकते। इनमें हवा आवागमन के लिए मानकों का पालन भी नहीं किया गया है। क्रासिंग्स रिपब्लिक में ऐसे 24 टावर हैं।

बिजली कनेक्शन का खर्च तीन हजार रुपये आता है। इसके बावजूद हाईराइज टावरों में रेजिडेंट्स से एक-एक लाख रुपये वसूले जा रहे हैं। इसकी शिकायत सुनने को कोई अफसर तैयार नहीं है।

सीवर सिस्टम के लिए नगर निगम से एनओसी नहीं ली गई। ऐसे में सीवरेज का कोई सिस्टम नहीं है। ऐसे में ज्यादातर हाईराइज टावरों में सीवरेज की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


बिल्डरों ने पार्किंग का चार्ज लेकर रेजिडेंट्स को कार पार्किंग का स्थान नहीं दिया है। इससे परेशान लोगों की सुनवाई कहीं पर नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें