यही कारण है कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच, सागर धनकड़ की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा और दो अन्य को पूछताछ के लिए अलग-अलग जेलों से लेकर आई है।
छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात हुई पहलवान सागर धनकड़ की हत्या मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की तेजी से जांच आगे बढ़ा रही है इसी सिलसिले में पुलिस ने दिल्ली के कई जेलों में बंद कुछ गैंगस्टर को बुलाकर भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस को जांच में ये बात पता चली है कि पहलवान सुशील कुमार की सांठ-गांठ काला जठेड़ी, लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवानिया जैसे कुख्तात गैंगस्टरों से थी। सागर हत्याकांड में भी नीरज बवानिया गैंग के गुर्गे शामिल थे।
यही कारण है कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच, सागर धनकड़ की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा और दो अन्य को पूछताछ के लिए अलग-अलग जेलों से लेकर आई है।