फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में छात्राओं की सुरक्षा होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरे रास्तों पर रोशनी, सीसीटीवी और पुलिस निगरानी बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन

सात दिन का आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 12 अक्तूबर तक मांगी सुरक्षा खामियों की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। कैंपस, कॉलेजों, विभागों और हॉस्टलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। प्रॉक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट 12 अक्तूबर तक जमा कराने को कहा है।
शुक्रवार को डीयू प्रॉक्टर की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें कॉलेजों के प्रिंसिपल, डीन, निदेशक और हॉस्टलों के वार्डन सहित कई अधिकारी शामिल हुए। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा कमियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। अंधेरे रास्तों पर रोशनी बढ़ाने, नई स्ट्रीट लाइटें लगाने और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। रोशनी में बाधा बनने वाले पेड़ों की छंटाई के निर्देश भी दिए गए। छात्राओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लैंगिक संवेदनशीलता कार्यशालाएं आयोजित होंगी। दिल्ली पुलिस के सहयोग से सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

इमारतों की सुरक्षा की भी होगी जांच
कॉलेजों और कैंपस में महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इनके बारे में छात्राओं को जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में कॉलेजों और हॉस्टलों के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने का मुद्दा भी उठा। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी दल तैनात करने और पिंक बूथ स्थापित करने के सुझाव दिए गए। वामिका पुलिस वैन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ कॉलेजों, हॉस्टलों और कैंपस की इमारतों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से भवनों का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें