फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक साधना सिंह को नोटिस, मायावती को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर मांगा स्पष्टीकरण    

Mon, 21 Jan 2019 09:25 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sadhna singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह को नोटिस देकर सार्वजनिक मंच से बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही आयोग ने साधना सिंह की भाषा पर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि भाजपा विधायक ने बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अनैतिक, अपमानजनक, अमर्यादित और महिला की शुचिता को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। यह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। सांविधानिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों की ओर से ऐसी असांविधानिक और असंसदीय भाषा किसी सभ्य महिला की गरिमा के प्रति अनादर है। इसलिए उन्हें इस पर स्पष्टीकरण देना होगा। 

दरअसल, साधना सिंह ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान 1995 के स्टेट गेस्ट हाउस कांड और अब सपा से गठबंधन का जिक्र करते हुए मायावती को महिलाओं के लिए कलंक बताने के साथ ही किन्नरों से भी बदतर बताया था। हालांकि, भाजपा के साथ ही अन्य दलों व समाज के विभिन्न धड़ों की ओर से आलोचना के बाद रविवार को साधना सिंह ने बयान के लिए माफी मांग ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें