फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हथियार के साथ सद्दाम गौरी गैंग का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका जिला पुलिस ने की गिरफ्तारी, पिस्टल और कारतूस बरामद
विज्ञापन

-गिरफ्तार आरोपी उत्तम नगर थाने का घोषित बदमाश, उसपर 15 से अधिक आपराधिक वारदात है दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने गैंगस्टर सद्दाम गौरी गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पहचान विजय उर्फ हनी उर्फ शिवा के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिला। छानबीन में पता चला कि विजय उत्तम नगर थाने का घोषित बदमाश है और उसपर करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह सद्दाम गौरी गैंग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें