फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रचना यादव के हत्यारे नहीं पकड़े जाने पर आप ने सीपी से मांगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पार्टी की नेता रचना यादव के हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर दिल्ली पुलिस की कार्यशैली और गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिलने का समय मांगा है, लेकिन अब तक उन्हें समय नहीं दिया गया है। सौरभ भारद्वाज ने रचना यादव की दोनों बेटियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस आयुक्त को टैग करते हुए साझा किया। वीडियो में दोनों बेटियां हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रचना यादव की शालीमार बाग में उनके घर के बाहर दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। यह स्थान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर से महज 400 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद पुलिस अब तक हत्यारों को पकड़ने में विफल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें