फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन को भारत रत्न देना देश का अपमान: काटजू

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर की राज्य सभा सदस्यता और यहां उनकी अटेंडेंस को लेकर हुआ विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पूर्व न्यायाधीश और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मार्कंडेय काटजू के एक ट्वीट ने नया विवाद पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सचिन को भारत रत्न देना देश का अपमान है। इतना ही नहीं उन्होंने रेखा को राज्यसभा सदस्य बनाए जाने को भी अपमानजनक बताया।

जस्टिस काटजू ने ट्वीट में लिखा कि सचिन को भारत रत्न से सम्मानित करना और रेखा को राज्य सभा में मनोनीत करना दोनों ही देश का अपमान है।

उन्होंने लिखा कि भारत रत्न तो सुब्रमण्यम भारती , डॉ कोटनीस और मिर्जा गालिब जैसे लोगों को दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले शायर जावेद अख्तर भी सचिन की राज्य सभा सदस्यता पर उंगली उठाते हुए कह चुके हैं कि संसद की सदस्यता कोई ट्रॉफी नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

भारत रत्न पर भी हो चुका है विवाद

गौरतलब है कि सचिन को भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने पर भी काफी विवाद हो चुका है। सचिन के रिटायरमेंट के बाद इसी साल फरवरी में उन्हें भारत रत्न पुरस्कार दिया गया था। जबकि मार्च में उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्य सभा का सदस्य मनोनीत किया गया था।

अभी हाल ही में राज्य सभा में सचिन और रेखा की उपस्थिती को लेकर हंगामा हुआ था। जिसमें कहा गया था‌ कि सचिन लगातार 40 बैठकों से राज्य सभा में अनुपस्थित हैं। रेखा के बारे में भी ऐसी ही टिप्पणी की गई थी।

इस ‌‌विवाद पर सफाई देते स‌िचचिन ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि फिलहाल वो एक पारिवारिक समस्या से जूझ रहे हैं।

सचिन ने कहा कि ये बात वह सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे, लेकिन विवाद बढ़ने की वजह से उन्हें इस मामले पर बोलना पड़ रहा है।

सचिन ने कहा कि उनके भाई की बायपास सर्जरी हुई है और इस वक्त उनके परिवार को उनकी जरूरत है। मेरा इरादा किसी संस्‍था का अपमान करना नहीं है।

गौरतलब है कि सचिन दिल्ली में कॉमनवेल्‍थ गेम्स में पदक प्राप्त खिलाड़ियों के सम्मान में भाग लेने आए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें