फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP का 'साज' बना कांग्रेस की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना हजारे के आंदोलन और आम आदमी पार्टी को पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संगीत के माध्यम से समर्थन देने वाले हिंदी पॉप बैंड ने अपना रुख बदल लिया है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली और लोकपाल बिल की समर्थक पार्टी होने के नाते इस पॉप बैंड ने आम आदमी पार्टी को पिछले चुनाव प्रचार में अपना संगीत दिया था।

लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में यह बैंड कांग्रेस के प्रचार के लिए अपना संगीत दे रहा है। इस तरह माना जा रहा है कि 'साज'(पॉप बैंड), पिछली दफा युवाओं के बल पर सत्ता में पहुंची आम पार्टी को कांग्रेस का करारा जवाब है।
विज्ञापन

कांग्रेस भी चलाएगी रेडियो कैंपेन

'साज' के साथ ही एक नुक्कड़ नाटक मंडली भी कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान को तेजी देने की कोशिश में लगी है। यह मंडली खासतौर से स्लम्स, अवैध कॉलोनियों जैसी जगहों पर कांग्रेस के लिए प्रचार करेगी।

इसके साथ ही साथ कांग्रेस, आप व भाजपा की तरह ही अगले हफ्ते एक रेडियो कैंपेन भी शुरू करने जा रही है। इस रेडियो कैंपेन में दिल्ली खुद कुछ भावुक अंदाज में अपनी स्थिति बयान करेगी।

वहीं कांग्रेस के पोस्टर्स और होर्डिंग्स अब ‌बस स्टॉप जैसी जगहों पर दिखने शुरू हो गए हैं। इन पर कांग्रेस का नारा, 'सबका विकास जरूरी है, कांग्रेस के बिना ‌दिल्ली अधूरी है' लिखा दिख जाएगा।

शीला दीक्षित को नहीं मिली प्रचार वाले वीडियो में जगह

बैंड साज और नुक्कड़ नाटक मंडली जोर-शोर से कांग्रेस के चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटी है। बैंड ने पार्टी के लिए एक थीम सॉन्ग 'हाथ को हाथ है' बनाया है। साज के बिजनेस मैनेजर कहते हैं कि थीम सॉन्ग की तैयारी में 40 से भी ज्यादा कलाकार जुटे हुए हैं।

प्रचार के दौरान साज बैंड के सदस्य जब अपनी प्रस्तुति देंगे तो एक छोटा सा वीडियो भी प्रचार कर रही गाड़ी में लगे एलईडी पर चलता रहेगा। इस वीडियो में आजादी से लेकर अबतक का पार्टी इतिहास दिखाया जाएगा।

प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर सोनिया और राहुल गांधी को इस वीडियो में दिखाया गया है।

लेकिन 15 सालों तक दिल्ली में सरकार चलाने वाली शीला दीक्षित को इसमें जगह नहीं मिली है। उनकी जगह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को कुछ सेकंड्स के लिए उसमें जरूर जगह मिली है।
विज्ञापन

युवाओं को रिझाने का जरिया है पॉप बैंड

अरविंदर सिंह लवली ने बताया कि पॉप बैंड का इस्तेमाल हमने युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए‌ किया है। इस तरह हम उन्हें विकास का भरोसा दिलाना चाहते हैं। लवली आगे बोले कि नुक्कड़ नाटक कांग्रेस का संदेश अवैध कॉलोनियों और झुग्गियों तक पहुंचाएंगे।

गौरतलब है कि नाटक मंडली द्वारा बनाए गए स्ट्रीट प्ले काफी मजाकिया हैं। इसमें एक कलाकार मफलर लगाए और खांसते हुए केजरीवाल का रोल करेगा जबकि दूसरा नरेंद्र मोदी का।

इसमें कलाकार 15 साल के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए विकास जैसे मेट्रो और फ्लाईओवर आदि के बारे में बताएंगे। फिर तुरंत ही ये केजरीवाल और भाजपा के सस्ती बिजली और विकास के वादे दिलाएगी, जो ये दोनों पार्टियां पूरा नहीं कर सकीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें