फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्लयूए कोनाः गुप्त मतदान से होगा वोटिंग के अधिकार का फैसला 

Mon, 30 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पौधारोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अगले साल होने वाले फोनरवा चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो चुकी है। चुनाव में मताधिकार का प्रयोग का प्रयोग कौन कौन करेगा, इसको लेकर बैठकों का दौरा जारी है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने मत रख रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में 19 अगस्त को गुप्त मतदान के जरिये नतीजा निकला जाएगा। जिसमें तय किया जाएगा कि संस्थापक एवं आजीवन सदस्यों को वोटिंग व चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित रखा जाए या नहीं। हालांकि, उन्हें संरक्षक मंडल में रखने के लिए सभी की एक राय है।

फोनरवा की छह जुलाई को बैठक में विपक्षी खेमे ने प्रस्ताव दिया था कि दोनों को संरक्षक मंडल में रखा जाए। हालांकि, वोटिंग और चुनाव लड़ने का अधिकार चुने गये अध्यक्ष और महासचिव हो ही होना चाहिये। 15 जुलाई की एजीएम में इस प्रस्ताव पर चर्चा स्थगित कर दी गई थी। रविवार को 11 बजे फोनरवा कार्यालय में एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन


यह निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त 2018 को गुप्त मतदान द्वारा संस्थापक एवं आजीवन सदस्य के वोटिंग एवं चुनाव लड़ने के अधिकार पर निर्णय किया जाएगा। साथ ही उन्हें संरक्षक मंडल में रखने का भी फैसला किया जाएगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गुप्त मतदान करेंगे।

वहीं, बैठक में कुछ संस्थापक एवं आजीवन सदस्यों ने स्वेच्छा से अपना वोट व चुनाव लड़ने का अधिकार छोड़ने के ऊपर भी चर्चा की। गुप्त मतदान में भाग लेने के लिए वार्षिक शुल्क वर्ष 2018 तक चुकाने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया है। बता दें कि गत चुनावों में भी कई बार रि काउंटिंग कराई गई थी।  इस बार पारदर्शिता बनी रहे लिहाजा पहले से ही फोरनवा व आरडब्ल्यूए सतर्क है।

फोनरवा चुनाव में आरडब्लयूए के अध्यक्ष व महासचिव को ही मतदान करने की अनुमति होनी चाहिए। ताकि फोनरवा में भागीदारी बने रहे। संस्थापक व आजीवन सदस्य को मतदान करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।-सुखदेव शर्मा, अध्यक्ष, सेक्टर-62 बी ब्लॉक रजत विहार

अनुभवी लोगों को संस्था में रखा जाए। कार्यप्रणाली चलाने के लिए उनका रहना जरूरी है। सभी को मतदान करने का हक है। नींव दाता को रखना चाहिए।-सुरेश तिवारी, महासचिव फोनरवा

हरियाली के लिए लोगों ने लगाए पौधे
पौधरोपण को लेकर सेक्टर के लोगों में जागरूकता आई है। रविवार को सेक्टर 34, 36 व 45 में लोगों ने पौधे लगाए। सेक्टर-34 बी 3 अरावली अपार्टमेंट के अध्यक्ष ने बताया कि नीम, पीपल, बेल पत्र, चंपा, जटरुपा, वोगनवेलिया, शमी के 60 पेड़ लगाए गए हैं। बी-1 में पवन शर्मा के नेतृत्व में 50 पौधे लगाए गए। सेक्टर-36 अध्यक्ष जे पी उप्पल ने बताया कि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, सेक्टर-45 में अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने पार्कों में पौधरोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान भारी संख्या में सेक्टर के लोग मौजूद रहे।

सेक्टर-20 में पानी की किल्लत 
नोएडा सेक्टर-20 में पिछले तीन दिन से पानी की किल्लत है। लोग पानी को तरस रहे हैं। फोनरवा महासचिव सुरेश तिवारी ने बताया कि तीन दिन से पानी का इंतजार कर रहे हैं। बाहर से पानी लाकर काम चलाया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत की गई है। लेकिन कोई भी कदम उठाने को तैयार नहीं है। जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो लोग सड़क पर उतर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें