नोएडा सेक्टर 70 स्थित आशियाना होम्स में शनिवार को मतदान में नीरज अध्यक्ष चुने गये। वहीं, सेक्टर-56 में जनता फ्लैट के चुनाव में वीरेंद्र भाटी को अध्यक्ष, सुशील यादव को महासचिव चुना गया। जबकि सेक्टर 27 में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शनिवार देर शाम समारोह में शपथ ग्रहण किया।
बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष विमला बाथम मौजूद रहीं। फोनरवा अध्यक्ष एन पी सिंह और संजय बाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर एससी मिश्रा, समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी, फोनरवा महासचिव ए एन धवन, अल्पेश गर्ग, सुरेश तिवारी, के के जैन, शारदा सिंघल, सुखदेव शर्मा, ओ पी यादव मौजूद रहे।
सभी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष कन्हैया लाल अवाना, महासचिव लोकेश कश्यप, कोषाध्यक्ष एमडी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पन्ना लाल, उपाध्यक्ष बीबी वलेचा, नीरू नियोगी सभी पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई दी।
सेक्टर-70 स्थित आशियाना होम्स में 144 लोगों ने मतदान किया। इसमें अभिषेक पैनल 126 वोटों से विजयी रहे जबकि सादिक पैनल को सिर्फ 18 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर नीरज, उपाध्यक्ष पद पर सुनील सिंह, सचिव पद पर अभिषेक चौरसिया, संयुक्त सचिव पद पर विभा, कोषाध्यक्ष पद पर दीपेश तिवारी को चुना गया।
दो जलाशय के बाद भी पानी खरीद कर पी रहे लोग
नोएडा सेक्टर 20 में दो भूमिगत और गंगाजल का बड़ा जलाशय होने के बाद भी लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। सेक्टर में 2012 में भूमिगत जलाशय बनाने का काम शुरू हुआ था। 2014 में काम पूरा होने के बाद दो बूस्टर जिसमें 450 हार्स पावर का मोटर लगाया गया। फोनरवा महासचिव सुरेश तिवारी ने बताया कि बूस्टर प्रक्रिया से बगैर मोटर चलाए 10 से 15 मंजिल तक आसानी से आपूर्ति हो जाती, विद्युत की भी बचत होती, लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने लापरवाही की। प्राधिकरण ने आज तक मोटर को रेनीवेल से नहीं जोड़ा। सेक्टर में 5 ट्यूबवेल हैं। सिर्फ तीन काम कर रहे हैं। बिना ट्रीटमेंट के पानी आपूर्ति सीधे तौर पर की जा रही है। इस पानी में 1100 से 1300 तक टीडीएस है। वहीं, गंगा जल मिश्रित होने पर 450 टीडीएस रह जाता है। पिछले छह महीनों में कई बार गंगाजल नहीं आने पर टैंकर से पानी मंगा कर पीना पड़ा।
सोसायटी में हुआ पौधरोपण
नोएडा सेक्टर-49 के बाद रविवार को सेक्टर-74 स्थित कोरप हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने पौधरोपण किया। लोगों ने 100 जामुन के पौधे लगाए। इस दौरान हार्टिकल्चर निदेशक राजीव त्यागी, आरके माथुर व हार्टिकल्चर इंस्पेक्टर कुंवरपाल और ओम प्रकाश मौजूद रहे।