फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्टों की जांच को बुलाया इंस्पेक्टर

Thu, 21 Aug 2014 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित पार्क ग्रैंड्यूरा में आरडब्ल्यूए की मांग पर बृहस्पतिवार को लिफ्ट इंस्पेक्टर ने लिफ्टों की जांच की। उन्हें कोई भी लिफ्ट खराब नहीं मिली। न ही बिल्डर द्वारा एक ही स्विच से लिफ्टों को ऑपरेट करने का ही मामला मिला।
विज्ञापन


उन्होंने इलेक्ट्रिक पैनल की भी जांच की जहां कमियां पाई गईं। मेंटेनेंस एजेंसी को फटकार लगाते हुए उन्होंने उसे तुरंत दूर करने का निर्देश दिया। सोसायटी में दो घंटे चले सर्वे की रिपोर्ट वह आला अधिकारियों को सौंपेगे।

सोसायटी के 14 टॉवरों में 29 लिफ्ट लगी हैं। रविवार की रात इनमे से 14 लिफ्टों को बिना सूचना के बंद कर दिया गया। नतीजा 14 माले तक रह रहे करीब पांच सौ परिवार पांच घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष केके पांडेय ने कहा कि बिल्डर से पूछने पर वह लिफ्टों के मेंटेनेंस की बात कर रहे हैं। जबकि लिफ्ट इंस्पेक्टर के निरीक्षण में सभी लिफ्ट सही पाई गई है।

उन्होंने कहा कि बिल्डर बचकाना जवाब दे रहा है। वह इस तरह की हरकत करके निवासियों को परेशान करने का तरीका ढूंढ़ रहा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कर्नल आरके टंडन ने बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रिक पैनल पैनलों की भी जांच की।

दुघर्टनाओं की आशंका को देखते हुए उन्होंने कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर अशोक ग्रोवर, फिरोजी अदलखा, एनके मजीठिया, रंजन चटर्जी, एसएन मेहता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें