इसमें बौद्ध धर्म से जुड़े एवं अन्य लोग एक साथ भाग लेंगे। कार्यक्रम सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है इस दौरान वे चाणक्यपुरी आने से बचें।
चाणक्यपुरी इलाके में 9 नवंबर को स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित रन फॉर इनक्लूजन इवेंट के चलते यातायात प्रभावित रहेगा। इसमें बौद्ध धर्म से जुड़े एवं अन्य लोग एक साथ भाग लेंगे। कार्यक्रम सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है इस दौरान वे चाणक्यपुरी आने से बचें।
विज्ञापन
यातायात के नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त सिंह डाल सिंह के अनुसार दौड़ सिविल सर्विसेज/एनडीएमसी ऑफिसर्स क्लब (फुटबाल स्टेडियम) से शुरू होकर विनय मार्ग-नीति मार्ग-सत्य मार्ग होते हुए पंचशील मार्ग तक जाएगी और वापस फुटबाल स्टेडियम आकर समाप्त होगी। इसमें लगभग 10000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
यहां से यातायात प्रभावित होगा
आर/एन (गोलचक्कर) सम्राट-पंचशील मार्ग से आर/ए नीति-पंचशील मार्ग की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
आर/ए एसएचपी-पीएसएल-पंचशील मार्ग से आर/ए नीति मार्ग-पंचशील मार्ग की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
आर/ए एसएचपी-सत्य मार्ग-सत्य मार्ग से आर/ए नीति मार्ग-सत्य मार्ग की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
आर/ए एसएचपी-नीति मार्ग-नीति मार्ग से आर/ए नीति मार्ग-सत्य मार्ग की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
आर/ए लीला होटल-अफ्रीका एवेन्यू मार्ग से यशवंत पैलेस की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।