फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दंगाः बिल्डिंग में युवकों को बंधक बनाने की अफवाह से हिंसा

Wed, 26 Feb 2020 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा कमल कश्यप, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करावल नगर के चांद बाग इलाके में मंगलवार को सुबह से ही पथराव, आगजनी व फायरिंग का सिलसिला शुरू हो गया था। स्थानीय पार्षद की बिल्डिंग में एक समुदाय के तीन युवकों को बंधक बनाकर हत्या की अफवाह से दूसरा समुदाय भड़क गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को समझाने व हालात पर नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन सब बेकार रहा। इसके बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे चंदू नगर स्थित धार्मिक स्थल के पास एक समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके विरोध में दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए और धार्मिक स्थल को जलाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इस बीच, शेरपुर चौक के पास उपद्रवियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय सम्मानित लोगों ने पुलिस के साथ इलाके में शांति बहाल करने की अपील की। इससे उस समय टकराव टल गया।

दोपहर में उपद्रवी फिर से जमा होने लगे। इन्हें पुलिस और सुरक्षा बलों ने हटाना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव, फायरिंग के साथ पेट्रोल बम भी चलने लगे। 

इस दौरान कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने स्थानीय पार्षद पर युवकों को बंधक बनाकर हत्या के आरोप लगाए, लेकिन पार्षद ने इससे इनकार किया। पुलिस ने भी इस वारदात की पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें