फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैप लांचिंग में लड़की शब्द के इस्तेमाल पर मचा बवाल

Sun, 31 May 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित बोल के चलते लक्ष्मी नगर में शनिवार को एक रैप सांग की लांचिग में हंगामा हो गया। हालांकि इस वहां मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल और उस आपत्तिजनक शब्द को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शब्द युवतियों को बुलाए जाने को लेकर है। दरअसल, मोक्ष म्यूजिक ने अपना नया रैप सांग बेबी लुकिंग यमी यमी सांग रिलीज किया है।

इस गाने में युवतियों के लिए लौंडिया शब्द का इस्तेमाल किया गया है। लोगों ने इस शब्द को लेकर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

ये निकाला गया मतलब

 इस गाने को रैप दिया मशहूर रैपर के डी डयूड ने। हंगामे को लेकर संगीत निर्देशक राज रमेश ने बताया कि इस गाने के कुछ शब्दों को लेकर समाज के लोगों की तरफ  से आपत्ति दर्ज कराई गई है।

मगर जिन शब्दों को लेकर आपत्ति है वह हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में लड़की को लौंडिया कहा जाना एक सामान्य बात है, इसमें कुछ अश्लील नहीं है। उन्होंने बताया कि युवा वर्ग को ध्यान में रखकर इस रैप सांग को तैयार किया गया है।

बताते चले कि मोक्ष म्यूजिक और सिंगर प्रवेश सिसौदिया एवं के डी डयूड की तिकड़ी पहले अंजन की सीटी, लेट्स पार्टी, दूरी है यह कैसी और सावन में आग जैसे सुपर हिट गाने पेश कर चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें