फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आरटीआर फ्लाईओवर आज जनता के लिए नहीं खुलेगा, यहां लोगों को झेलना पड़ रहा भारी जाम, जानें कब मिलेगी राहत

Mon, 26 Oct 2026 12:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुराना आरटीआर फ्लाईओवर आज जनता के लिए नहीं खुलेगा। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री आज वहां निरीक्षण करेंगे। डीसीपी जिम्मी चिराम ने इसके खुलने की तारीख बताई है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराना आरटीआर फ्लाईओवर आज जनता के लिए नहीं खुलेगा। आज दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री वहां दौरा कर निरीक्षण करेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के डीसीपी जिम्मी चिराम ने बताया कि संभावना है कि कल से इसे हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाए।

विज्ञापन


यहां हो रही परेशानियां
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्रियों को महिपालपुर और धौला कुआं की तरफ भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। पुराने राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर के बंद होने से एयरपोर्ट के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है।

शनिवार को लोगों को हुई थी परेशानी
पालम, धौला कुआं, महिपालपुर, एनएच 48 और दिल्ली कैंट की ओर जाने वाले रास्तों पर शनिवार को भी लोगों को परेशानी हुई। विमान से उतरने के बाद भी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। एयरपोर्ट से हौजखास जा रहे दीपक को जाम में फंसना पड़ा। वहीं, अशोक को अपने दफ्तर जाने में पांच घंटे लगे, जबकि उनके घर से ऑफिस का रास्ता महज 12 किलोमीटर का है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर की पांच परत में आई दरारों को भरने का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें