फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही हैं धमकियां

Tue, 29 Sep 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मांड़ीखेड़ा गांव के आरटीआई कार्यकर्ता उमर मोहमद ने जब पंचायत में बने बीपीएल मकानों और विकास कार्यो के बारे में जानकारी मांगी तो सरपंच न ने केवल उसे कई महीनों तक आश्वासन दिया बल्कि आरटीआई आवेदन वापिस नहीं लेने पर डराया धमकाया।
विज्ञापन


शिकायत बीडीपीओ तक पहुंची तब ग्राम सचिव और सरपंच नरम हुए तथा माफी मांगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मार्च को गांव मांडीखेड़ा के उमर मोहमद, बशीर ने आरटीआई आवेदन देकर खंड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी से अपने गांव में हुए विकास कार्यो की सूचनाऐं मांगी।

अभी तक कोई जानकारी इन आरटीआई कार्यकर्ताओं को उपलब्ध नहीं कराई गई है जबकि बार बार उन्हें धमकिया मिल रही हैं। मंगलवार को आरटीआई कार्यकर्ता उमर मोहम्मद ने ग्राम सचिव पर डराने का अरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि सरपंच के बाद सचिव  संबंधित सूचनाऐं देने में आनाकानी कर रहा है। बीडीपीओ रतन सिंह ने फोन पर कहा कि मांडीखेड़ा ग्राम पंचायत की आरटीआई की अपील मेरे पास आई थी वो दोनों आरटीआई मांगने वाले मुझसे इस संबंध में मिले।
विज्ञापन


मैंने मौके पर ही ग्राम सचिव को आदेश दिये और जो आरोप उन्होंने लगाये उनकी भी संतुष्टि बिठाकर कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें