फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में ढाई करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा, ऑडिट के दौरान सामने आई गड़बड़ी

Sun, 30 Dec 2018 12:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फर्जावाड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक खाते से ढाई करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के मामले में फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बाबत शाखा को एक शिकायत दी गयी थी। जिसमें खाते का दुरुपयोग और अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया था। हालांकि इस मामले में किसी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय में वित्तीय ऑडिट के दौरान कथित गड़बड़ी सामने आयी है। वेतन और लेखा कार्यालय के खाते से एक खाते में धोखाधड़ी से रकम को हस्तांतरित किया गया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि रकम निकालने के लिए अधिकारियों की फर्जी पहचान बनाकर बिलों को मंजूरी दी गयी और फिर भुगतान किया गया है। इसका डिजिटल रूप में भुगतान किया गया है। जिस खाते से दूसरे खातों में भुगतान किया गया है उसे पुलिस ने सीज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच होने तक मंत्रालय के सभी फंड ट्रांसफर को रोक दिये गये हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें