फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड से नया सिम ले खाते से निकाले 10 लाख, एफडी तुड़वाई

Tue, 25 Jun 2019 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

ठगों ने फर्जी आधार कार्ड से एक महिला के पति का सिम बंद करा दिया और नया सिम इश्यू करा कर महिला की एफडी तुड़वा खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से वारदात को अंजाम दिया है। पैसे निकलने के एसएमएस के बाद महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ओवरसीज अपार्टमेंट, सेक्टर-62 निवासी अर्चना शर्मा की सेक्टर सेक्टर-58 स्थित एक निजी बैंक में खाता है। वह इंटरनेट बैंकिंग का भी इस्तेमाल करती हैं। इस खाते से उनके पति रविदत्त का मोबाइल नंबर अटैच है। जब भी कोई लेन देन होता है तो रविदत्त के मोबाइल पर मैसेज आ जाता है। 

22 जून की शाम अर्चना के पति रविदत्त के मोबाइल पर वोडाफोन की तरफ से नया सिमकार्ड खरीदने के लिए आवदेन मैसेज आया। जबकि उन्होंने नए कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया था। इसके तुरंत बाद रविदत्त ने कस्टमर केयर पर कॉल करके सारी जानकारी दी। इसके बाद उनके सिमकार्ड की सेवाएं बंद कर दी गईं। 
विज्ञापन


23 जून की सुबह उनके पति के मोबाइल पर 10 लाख रुपये निकासी का एसएमएस आया। उनके खाते से 7 बार में दस लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोपियों ने 23 जून की शाम 6.37 बजे पहली ट्रांजेक्शन की। इसके बाद अर्चना ने पुलिस और संबंधित बैंक को शिकायत दी। इसके बाद जब इंदिरापुरम स्थित वोडाफोन स्टोर पर पता लगाया तो जानकारी 

मिली कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर नया सिम खरीदा। यह सिम दिल्ली के मालवीय नगर स्थित स्टोर से खरीदा गया। इस स्टोर का नाम अरनव कम्यूनिकेशन है और इसके प्रॉपराइटर गोविंद सिंह हैं। पीड़ित ने स्टोर व उसके संचालक के संबंध में पुलिस को जानकारी मुहैया करा दी है।

पैसा निकाला तो ओटीपी डुप्लीकेट नंबर पर आया
 पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डुप्लीकेट नंबर को हासिल करने के लिए ठगों ने पहले फर्जी आधार कार्ड बनाया।  पुलिस ने जब स्टोर से दस्तावेज की जानकारी ली तो पता चला कि आधार कार्ड का नंबर गलत हैं। नंबर के लिए हैकर ने जो दस्तावेज स्टोर पर दिए हैं उन पर पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर हैं।

इसके बाद हैकर ने डुप्लीकेट नंबर हासिल करने के बाद ठगी को अंजाम दिया। इस दौरान जब ठगों ने बैंकों से पैसा निकाला तो ओटीपी डुप्लीकेट नंबर पर गए। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत है और साइबर सेल के साथ मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें