नई दिल्ली। छठ महापर्व के मद्देनजर एमसीडी ने घाटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर प्रवेश वाही ने सिटी एसपी जोन स्थित वासुदेव घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए घाट पर अतिरिक्त टेंट लगाने और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से इस वर्ष करीब 1400 घाटों पर छठ आयोजन की व्यवस्था की गई है। ब्यूरो