फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने शुरू किया विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी सहेली टीम सक्रिय, अकेली महिलाओं और बच्चों संग यात्रा कर रहीं यात्रियों पर रहेगी विशेष नजर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। रक्षाबंधन के अवसर पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष अभियान शुरू किया है। वे महिलाएं जो अकेले या छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही हैं खासतौर पर उनके लिए आरपीएफ की निगरानी और मदद दोनों बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी यशवंत सिंह के अनुसार, इस बार पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए 370 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जवान जनरल डिब्बों में भीड़ नियंत्रित करने, यात्री सहायता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यरत हैं। आरपीएफ के अनुसार रक्षाबंधन जैसे त्योहार के दौरान महिला यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इस बार मेरी सहेली टीम को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। यह टीम महिला आरपीएफ कर्मियों की होती है,जो न सिर्फ प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से संवाद करती है, बल्कि यात्रा के दौरान उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी करती है।
विज्ञापन




अकेली महिला यात्रियों का डेटा निकाल कर की जा रही निगरानी
आरपीएफ की ओर से ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रहीं महिलाओं की पहचान कर उनका डेटा एकत्र किया जा रहा है। संबंधित ट्रेनों में तैनात जवानों को इस डेटा की जानकारी दी जाती है ताकि वे उन पर निगरानी रख सकें। समय-समय पर उनसे संपर्क कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है जिससे उन्हें एक सुरक्षित और आत्मविश्वासपूर्ण यात्रा अनुभव हो सके। जनरल कोच में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए कतारबद्ध प्रवेश की व्यवस्था की गई है जिससे धक्का-मुक्की और अव्यवस्था से बचा जा सके। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और सामान्य ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन




महिलाओं में दिखा आत्मविश्वास

महिला यात्रियों ने आरपीएफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि इस बार की यात्रा अधिक सुरक्षित और सहज महसूस हो रही है। उन्हें न केवल मानसिक सुकून मिल रहा है, बल्कि यात्रा के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ा है। रक्षाबंधन इस वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाएगा और आने वाले कुछ दिनों तक ट्रेनों में भीड़ बनी रहने की संभावना है। ऐसे में आरपीएफ व रेलवे द्वारा चलाया जा रहा यह संयुक्त अभियान न केवल महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि त्योहार के अवसर पर यात्रियों को राहत देने की दिशा में एक जिम्मेदार पहल के रूप में भी सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें