आरपीएफ ने शटल ट्रेन से तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त कर जीआरपी को सौंप दिया।
आरपीएफ ने मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। शराब असावटी से दिल्ली के ओखला ले जाई जा रही थी।
ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर तैनात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर इंद्राज सिंह नागर ने बुधवार सुबह वाली शटल से ड्यूटी पर आने के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि महिला बोगी के बगल वाली बोगी में तस्करी की शराब ले जाई जा रही है।
इसके बाद उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद पर दबिस देकर तस्करी कर रहे युवक को पकड़ लिया और शराब जब्त करने के बाद जीआरपी को सूचना दी।
जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।