फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को आरपीएफ जवान बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर सतर्कता दिखाते हुए जवान मनोज कुमार ने खींचकर यात्री को बाहर निकाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक यात्री की जान बच गई। घटना रविवार को उस समय हुई, जब 19566 नंबर की ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजर रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन के स्लीपर कोच से गिरकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।
विज्ञापन



आरपीएफ पोस्ट दिल्ली सराय रोहिल्ला में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार की ड्यूटी प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच पर थी। ड्यूटी के दौरान उन्होंने देखा कि ट्रेन के गुजरते समय एक यात्री कोच से नीचे गिर गया और चलती ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। मनोज कुमार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आरपीएफ ने इसे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत यात्री की जान बचाने की सराहनीय कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें