फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आने-जाने वाली आठ ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 15 तक झेलनी होगी परेशानी

Mon, 07 Jan 2019 05:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : डेमो
विज्ञापन

दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक रेल यात्रियों को अगले नौ दिन तक दिक्कत झेलनी पड़ेगी। 15 जनवरी तक नई दिल्ली से गाजियाबाद, टूंडला, सहारनपुर और शामली के बीच चलने वाली कई लोकल ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी। दिल्ली स्टेशन पर दो प्लेटफार्म पर वॉशेबल एप्रेन निर्माण के चलते 15 जनवरी तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण ईएमयू, डीएमयू और पैसेंजर का संचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली यार्ड के प्लेटफार्म नंबर-12 व 13 पर वॉशेबल एप्रेन के पुनर्निर्माण के चलते यहां पांच से 15 जनवरी तक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू (64903) को डायवर्ट कर नई दिल्ली से पुरानी दिल्ली, शाहदरा स्टेशन की बजाय तिलक ब्रिज साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली ईएमयू (64439) पुरानी दिल्ली तक नहीं जाएगी। इसे नई दिल्ली स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दी जाएगी। 

गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली ईएमयू (64406) को नई दिल्ली से शाहदरा रूट की बजाय तिलक ब्रिज होते हुए साहिबाबाद और गाजियाबाद भेजा जाएगा। इसी तरह टूंडला-दिल्ली ईएमयू (64583) को साहिबाबाद स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा। यही से यह ट्रेन वापस रवाना होगी। पुरानी दिल्ली-सहारनपुर ईएमयू (64557) भी 15 जनवरी तक साहिबाबाद स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दी जाएगी। साहिबाबाद-नई दिल्ली-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64411) भी नई दिल्ली तक ही जाएगी। 
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64408) नई दिल्ली से पुरानी दिल्ली और शाहदरा रूट से नहीं चलाई जाएगी। उसे नई दिल्ली से रवाना कर तिलक ब्रिज के रास्ते चलाई जाएगी। लोनी रूट की दो ट्रेनें शामली-दिल्ली डीएमयू (74026) और पुरानी दिल्ली-बड़ौत डीएमयू (74027) का संचालन प्रभावित रहेगा। यह ट्रेनें शाहदरा स्टेशन तक ही चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें