फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बेकरी बनाने वाली इमारत की छत भरभराकर गिरी, एक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीटीबी एंक्लेव थाना क्षेत्र के ताहिपुर में बेकरी वाली इमारत में पहली मंजिल के निर्माण कार्य के समय हादसा, बेकरी मालिक की मौत
विज्ञापन

-बेकरी की छत बनी थी टुकड़ी-टी ऑयरन की, निर्माण के लिए छत पर चढ़ा लिया बदरपुर, ईंट और दूसरी निर्माण सामग्री, उसका वजन न सह सकी छत
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव स्थित ताहिपुर में मंगलवार दोपहर एक बेकरी बनाने की बिल्डिंग में छत गिरने से मालिक सतीश (45) की मौत हो गई जबकि वहां काम करने वाले तीन कारीगर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेज दिया।
घायल बेकरी कर्मचारी महेंद्र सिंह (51), पप्पू (30) और अली (32) का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग, एमसीडी, डीडीएमए, एंबुलेंस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस इमारत में सतीश बेकरी का काम करते थे। उसकी पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। बेकरी की छत टुकड़ी-टी ऑयरन (पटिया-गाटर) की बनी हुई थी। निर्माण के दौरान छत पर जरूरत से ज्यादा निर्माण सामग्री चढ़ा दी गई, जिसकी वजह से छत गिर गई। जिस इमारत में सतीश की बेकरी थी, वहां ग्राउंड फ्लोर ही बनी थी।
सतीश के मकान मालिक ने पिछले कुछ दिनों से पहली मंजिल बनाने का काम शुरू किया था। ऊपर की दीवारें बन चुकी थीं। निर्माण के लिए ठेकेदार ने भारी मात्रा में सामग्री डालने से 3.50 बजे भरभराकर गिर गई।
हादसे के समय नीचे बेकरी में सतीश के अलावा उनके तीन कर्मचारी महेंद्र, पप्पू और अली मौजूद थे। सभी मलबे के नीचे दब गए। तेज आवाज सुनकर पड़ोसी वहां भागे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के एडीओ दीपक हुड्डा मौके पर पहुंच और बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन


बेकरी में करते थे आठ कारीगर काम

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से सतीश बेकरी चला रहे थे। सतीश को मिलाकर यहां पर कुल 8 लोग काम करते थे। हादसे के समय चार ही लोग मौजूद थे।
प्रशासन के पहुंचने से पहले ही शुरू किया बचाव का काम...
ताहिरपुर निवासी शंकर ने बताया कि वह गली में मौजूद थे। अचानक एक तेज आवाज आई। सभी बेकरी की ओर भागे तो वहां पर धूल ही धूल दिख रही थी। कंट्रोल रूम को खबर देने के बाद लोग बचाव के काम में जुट गए। अली, महेंद्र और पप्पू को कुछ ही देर बाद मलबे से निकाल लिया गया। इस बीच बचाव दल भी पहुंच गया। बाद में सतीश को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें