फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बाड़ा हिंदू राव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की टपक रही है छत

Sun, 15 Mar 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सूरत-ए-हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बनाये गये आइसोलेशन वार्ड की छत से पानी टपक रहा है। वायरल हुए एक विडियो से नगर निगम के इस अस्पताल की खराब स्थिति की पोल खुल गई है। आखिर किस तरह से आनन फानन में नाकाफी इंतजाम के बावजूद भी इस अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया। 

विज्ञापन


अस्पताल की पोल खुल जाने के बाद बवाल मचा हुआ है। अस्पताल के अस्थि विभाग में आपातकालीन वार्ड को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया है। अब बवाल मचने के बाद इस अस्पताल की कई और कमियां भी उभर कर सामने आ गई हैं। किस तरह से अस्पताल के अधिकतर कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे अस्पताल की कार्यशैली पूरी तरह से प्रभावित हुई है। 

एक तरह से इस अस्पताल को नाम मात्र के लिए चलाया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों के लिए समुचित दवाइयां भी नहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने मार्च 2017 से अब तक दवाइयों की खरीद में होने वाली निविदा का इस्तेमाल तक नहीं किया है। 
विज्ञापन


अस्पताल के निदेशक डॉ. अरुण यादव को चुनावी आचार संहिता लगे होने के बावजूद 6 जनवरी को निदेशक के पद से हटाकर अस्थि विभाग का विभागाध्यक्ष बना दिया गया था। बाद में उन्हें फिर से 13 फरवरी को अस्पताल का निदेशक नियुक्त किया गया। कुल मिलाकर अस्पताल की व्यवस्था और प्रशासनिक क्रियाकलाप दोनों ही संदिग्ध हालत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें