फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान तोड़ने के दौरान छत गिरी, एक मजदूर की मौत

Sat, 09 Mar 2019 12:47 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सेक्टर-40 में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान छत भरभरा कर गिर गई। इसमें काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई और तीन महिला मजदूर घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने ठेकेदार पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-40 के ए-180 में एक पुराने मकान को तोड़ा जा रहा था। इस मकान को तोड़ने का काम अनिल ठेकेदार करा रहा है। शुक्रवार सुबह महोबा निवासी मजदूर राज, राकेश, मालती, यशोदा, कलाबाई बिल्डिंग तोड़ने के काम में लगे थे। सुबह 10 बजे के करीब मकान की छत भरभरा कर गिर गई।

इस घटना में राज मलबे के नीचे दब गया, जबकि मालती, यशोदा व कलाबाई घायल हो गईं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम  पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और जेसीबी की सहायता से मलबे के नीचे दबे मजदूर राज को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि मकान तोड़ने के दौरान लापरवाही बरती गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें