फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : छह अस्पतालों में खराब गुणवत्ता के उपकरणों की खरीद में कमेटी की भूमिका संदिग्ध, अब ACB करेगी पूछताछ

Fri, 12 Jan 2024 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) छह अस्पतालों से खरीद संबंधी दस्तावेज जब्त करने में जुटी है। 
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के छह अस्पतालों में खराब गुणवत्ता के चिकित्सा उपकरण खरीदने के मामले में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) छह अस्पतालों से खरीद संबंधी दस्तावेज जब्त करने में जुटी है। 

विज्ञापन


एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इन अस्पतालों में 13 निजी कंपनियां उपकरण सप्लाई करती थीं। अस्पतालों में उपकरण खरीदने के लिए कमेटी बनी हुई है। इसमें अस्पताल प्रशासन व डॉक्टर शामिल हैं। जांच अधिकारियों ने बताया कि लोक नायक अस्पताल, एलबीएस, डीडीयू, एसजीएम, जेएसएस और जीटीबी अस्पताल में खराब उपकरणों की सप्लाई की गई। पांच जनवरी को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव की शिकायत पर एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है। 

इन कंपनियों को काली सूची में डाला : एमएस ब्रिज टेक्सटाइल, यंत्र: सर्जिकल, वी सॉल्यूशन, एसके सर्जिकल, वृष्टि टेक्नोलॉजीज, सन्नी इंटरप्राइजेज, एमएस दुर्गा सर्जिकल, एमएस भीखी सर्जिकल, भावना इंटरप्राइजेज, एमएस एसएस इंटरप्राइजेज, हाई टेक मेडिक्स प्रा. लि., हाई केयर ग्लोव्स और जींद सर्जिकल।
विज्ञापन


एसीबी करेगी पूछताछ
कमेटी के सदस्यों की भूमिका जांच के दायरे में है...एसीबी अधिकारियों का कहना है कि खरीद संबंधी दस्तावेज का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके बाद कमेटी के सदस्यों से पूछताछ होगी। 

  • 13 कंपनियों ने कितने और अस्पतालों में घटिया चिकित्सा उपकरण भेजे, एसीबी इसकी जांच भी कर रही है। अफसरों का कहना है, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि अन्य अस्पतालों में भी खराब गुणवत्ता के उपकरण भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें