फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेखर तिवारी की मौत में पुलिस को पत्नी अपूर्वा पर शक, हो सकती है गिरफ्तारी

Mon, 22 Apr 2019 06:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शेखर के घर पर तलाशी के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले में बार-बार बयान बदलने के चलते पुलिस का शक पत्नी अपूर्वा पर गहराया गया है और उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को अपूर्वा, नौकर गोलू उर्फ भोगिंदर और नौकरानी मार्था को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि देर रात तक तीनों को छोड़ दिया गया। क्राइम ब्रांच ने परिवार के अन्य लोगों से भी दिनभर पूछताछ की। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि टीम सुबह ही रोहित के सी-329 डिफेंस कॉलोनी स्थित घर पहुंच गई थी और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी। पहले सभी से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की गई और बाद में कुछ लोगों को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए गए। शाम को पुलिस गोलू और नौकरानी मार्था को कार में बैठाकर अज्ञात जगह ले गई। इसके 15 मिनट बाद ही पुलिस अपूर्वा को भी अपने साथ ले गई। इन तीनों से देर रात तक पूछताछ की गई, हालांकि देर रात उन्हें छोड़ दिया गया। अपूर्वा और अन्य लोगों से पूछताछ में क्या सामने आया, इस बारे में बताने से भी अधिकारी बच रहे हैं। 

रोहित की कार की भी हुई जांच
फोरेंसिक टीम ने रोहित की होंडा सिटी कार की भी जांच की। इसी कार से रोहित कोटद्वार, उत्तराखंड से दिल्ली लौटा था। रोहित की मौत के बाद उसे इसी कार से अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन बाद में एंबुलेंस से ले जाया गया। पुलिस ने पहले दिन से ही कार को अपने कब्जे में ले रखा है। पुलिस ने अभी अपूर्वा के मोबाइल को जब्त नहीं किया है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी को लेकर हत्या : उज्ज्वला
रोहित की मां उज्ज्वला ने प्रॉपर्टी को लेकर रोहित की हत्या करने की बात कही है। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण दिल्ली पुलिस के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें