फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल गुरु नहीं रोहित वेमुला है मेरा आदर्श: कन्हैया कुमार

Fri, 04 Mar 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष और हाल ही में देशद्रोह के आरोप के बाद जेल से बाहर आए कन्हैया कुमार ने जेएनयू में प्रेस कांफ्रेस कर पूरे विवाद पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


कन्हैया ने पहले उनका साथ देने वालों और समर्थन करने वालों को धन्यवाद दिया। इसके बाद कन्हैया ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति पर किसी का पेटेंट नहीं है। कन्हैया ने अफजल गुरू को देश का नागरिक बताया और कहा कि वह उनके लिए आदर्श नहीं है। उनके लिए आदर्श रोहित वेमुला है।

कन्हैया के मुताबिक उमर और अनिर्बन पर देशद्रोह का केस नहीं चलना चाहिए। जेएनयू के बारे में छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि कुछ टीवी चैनलों ने जेएनयू की छवि खराब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में नहीं चलता छेड़छाड़ वाला वीडियो

JNU - फोटो : Amar Ujala
जेएनयू का छात्र और यहां के लोग देशद्रोही नहीं है। देशद्रोह और राजद्रोह में फर्क होता है। संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों की साजिश नाकाम रही। कन्हैया ने कहा कि जेएनयू में कुछ काले बादल हैं लेकिन ये लाल सूरज को छिपा नहीं सकते।

एनयू जो आज सोचता है वो समाज कल सोचता है। उन्होंने जेएनयू को संविधान को साथ खड़ा रहने वाला संस्थान है। कन्हैया ने आगे कहा कि उन्हें अदालत और संविधान पर भरोसा है। उनका पीएम से मतभेद है मनभेद नहीं है। इतना ही नहीं रोहित ने केंद्र सरकार को एक पार्टी की सरकार करार दिया।

उन्होंने कहा कि पीए, शिक्षा मंत्री संविधान से चलें। कोर्ट में छेड़छाड़ वाला वीडियो नहीं चलता। कन्हैया ने कहा कि उनका विरोध जारी रहेगा और वे संविधान और लोकतंत्र के दायरे में रहकर विरोध करते रहेंगे। उन्होंने खुद को विद्यार्थी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें