फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Chunav Result 2025 Live: रोहिणी सीट पर खिला कमल, विजेंद्र गुप्ता ने दर्ज की जीत, हार गए AAP उम्मीदवार

Sat, 08 Feb 2025 10:33 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Rohini Election Result 2025: भाजपा 26 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं और 22 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा 26 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं और 22 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। रोहिणी सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता जीत चुके हैं। वहीं कांग्रेस से सुमेश गुप्ता और आम आदमी पार्टी से प्रदीप मित्तल हार गए।
विज्ञापन

 
पार्टी  हार और जीत
आम आदमी पार्टी  हार
कांग्रेस हार
भाजपा  जीत
अन्य  

32 नए विधायक बने, एक ने जीत का छक्का मारा
विधानसभा में 32 नेता पहली बार विधायक के रूप में शिरकत करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट ने छठी बार विधायक बनकर आप के शोएब इकबाल के रिकॉर्ड की बराबरी की है। इसके अलावा भाजपा के अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान ने 5वीं बार विधायक बनने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन


भाजपा के विजेंद्र गुप्ता भी जीते
भाजपा व आप के कई नेताओं ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। इनमें ओमप्रकाश शर्मा, संजीव झा, सोमदत्त, विशेष रवि, जरनैल सिंह और अजय दत्त शामिल हैं। वहीं, भाजपा के कुलवंत राणा, तरविंदर सिंह मारवाह और आप के वीर सिंह धींगान ने भी चौथी बार चुनाव जीता, लेकिन पिछले चुनाव में हा गए थे। आप के गोपाल राय व इमरान हुसैन, भाजपा के विजेंद्र गुप्ता, कैलाश गहलोत, करतार सिंह तंवर, सही राम और अमानतुल्ला ने जीत की हैट्रिक बनाई है। आप के अनिल झा व भाजपा के मनोज शौकीन, मनजिंद्र सिंह सिरसा, प्रद्युम्न राजपूत और रामसिंह नेताजी तीसरी बार जीते हैं। इस चुनाव में पहली बार विधायक बनने वालों में प्रमुख भाजपा नेता सतीश उपाध्याय हैं जो प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के दिग्गज नेता मनजिंद्र सिंह सिरसा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, एडवोकेट सूर्य प्रकाश खत्री, पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना और श्याम शर्मा पहली बार विधायक बने हैं।



ये भी पढ़ें: Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल-सिसोदिया आगे, आतिशी पीछे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल

 
Trending Videos
विज्ञापन

यह पांच दिगग्ज हारें...

1. नई दिल्ली
अरविंद केजरीवाल
पार्टी- आप
वोट-25999
अंतर- 4089
जीते..
प्रवेश साहिब सिंह
पार्टी- भाजपा
वोट- 30088

2. जंगपुरा
हारे
मनीष सिसोदिया
पार्टी- आप
वोट-38184
अंतर- 675
जीते
तरविंदर सिंह मारवाह
पार्टी-भाजपा
वोट-38859

3. ग्रेटर कैलाश
हारे
सौरभ भारद्वाज
पार्टी- आप
वोट-46406
अंतर- 3188
जीती
शिखा रॉय
पार्टी-भाजपा
वोट-49594

4. मादीपुर
हारी...
राखी बिड़लान
पार्टी-अाप

वोट-41120

अंतर-10899

जीते

कैलाश गंगवाल

पार्टी-भाजपा

वोट -52019

5. शकूर बस्ती

हारे

सत्येंद्र जैन

पार्टी--आप

वोट--35871

अंतर--20998

जीते

करनैल सिंह

पार्टी--भाजपा

वोट--56869

यह पांच बड़े दिग्गज जीते...

1. कालकाजी

विजेता-

आतिशी

पार्टी-आप

वोट-52154

हार

रमेश बिधूड़ी

पार्टी- भाजपा

वोट-48633

अंतर- 3521

2. नई दिल्ली

विजेता

प्रवेश साहिब सिंह

पार्टी- भाजपा

वोट- 30088

हार

अरविंद केजरीवाल

पार्टी- आप

वोट-25999

अंतर- 4089

3.बिजवासन

विजेता-

कैलाश गहलोत

पार्टी-भाजपा

वोट- 64951

दूसरे नंबर पर रहे

सुरेंद्र भारद्वाज

पार्टी- आप

वोट-53675

अंतर-11276

4.करावल नगर

विजेता-

कपिल मिश्रा

पार्टी-भाजपा

वोट-107367

हार

मनोज कुमार त्यागी

पार्टी- आप

वोट-84012

अंतर- 23355

5.ओखला

विजेता

अमानतुल्लाह खान

पार्टी- आप

वोट- 88943

हार

मनीष चौधरी

पार्टी- भाजपा

वोट-65304

अंतर- 23639


दिल्ली में 60 फीसदी से ज्यादा हुआ था मतदान
दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 60.54 फीसदी ने मतदान हुआ। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 हजार कर्मचारियों को तैनात किया है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारी और अन्य सहायक स्टाफ आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती रैंडम की जाएगी। जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी का आकलन आदि भी किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें