-निहाल विहार इलाके की घटना, नकदी और मोबाइल लूटकर भागे
-सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच से पुलिस बदमाशों तक पहुंची
-नाबालिग समेत सात बदमाशों को पकड़ा, सभी नशे के आदी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
निहाल विहार इलाके में बदमाशों ने स्क्रैप डीलर के गोदाम में डकैती डाली। बदमाशों ने स्क्रैप डीलर की गर्दन दबाकर नकदी और मोबाइल लूटा। वारदात के दौरान पीड़ित के बेटे और कर्मचारी के आने पर बदमाश अपनी स्कूटी को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद वारदात में शामिल नाबालिग समेत सात बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
बाहरी जिला पुलिस ने उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 27 नवंबर की तड़के 3.10 बजे पुलिस को निहाल विहार के चंदर विहार स्थित एक गोदाम में डकैती की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता राम प्रवेश बिंद ने बताया कि जब वह गोदाम में सो रहे थे, तभी पांच छह की संख्या में लोग स्क्रैप बेचने के बहाने गोदाम खुलवाया। जब वह बाहर निकले तो एक ने उनकी गर्दन दबा दी। जिससे वह गिर गए और उनकी पीठ में चोट लगी। बाकी बदमाश गोदाम में घुस गए और बक्से से रखे 23 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया।