एलजी कंपनी के कंट्री मैनेजर मोहम्मद इमरान उमर के घर पर ताला तोड़कर 50 लाख से ज्यादा की चोरी की गई। घटना रोहिणी सेक्टर 29 स्थित उनके आवास रोहिणी हाइट्स सोसाइटी में हुई।
विज्ञापन
चोरों ने 12 लाख नकद, 70 तोला सोना, विदेशी करेंसी आदि पर हाथ साफ किया है। घटना सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरों में चार संदिग्ध युवक नजर आ रहें है।