फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिजनौर समेत अन्य केंद्रों के लिए खिलौना बंदूक की नोक पर डकैती, छह बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बुलाए थे दो हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। मध्य जिले की रंजीत नगर थाना पुलिस ने खिलौना बंदूक की नोक पर डकैती करने वाली एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 हजार नकदी और वारदात में प्रयुक्त खिलौना बंदूक बरामद की है। आरोपियों की पहचान बलजीत नगर निवासी सचिन, संदीप, कैलाश उर्फ गंजू, उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी विकास राठी उर्फ मोनू और अक्षय कुमार के रूप में हुई है।

जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 5 अक्तूबर को रंजीत नगर थाना पुलिस को एक मकान में डकैती की सूचना मिली। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह 3311, द्वितीय तल पर अपने घर में अकेली रहती है। शाम को करीब 7 बजे उसकी नौकरानी और सहायिका आरोपी महिला हॉल में बैठकर चाय पी रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर में घुस कर पिस्टल जैसी कोई वस्तु दिखाकर उसको बाथरूम में बंद कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने अलमारी से पांच लाख रुपये लूट लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उसमें वारदात के दिन कुछ नहीं मिला, लेकिन 4 अक्तूबर की फुटेज में चार संदिग्धों को घटनास्थल के पास से टोह लेते हुए देखा गया। रंजीत नगर थाना पुलिस ने पटेल नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर संदीप और सचिन को बलजीत नगर से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी कैलाश को सागरपुर से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने खुलासा किया कि शिकायतकर्ता के घर के अंदर की जानकारी उसकी सहायिका ने दी। इसके बाद पुलिस ने महिला कर्मचारियों की सहायता से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही से 5 हजार रुपये बरामद किए और संदीप के कब्जे से 21 हजार बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि राहुल नाम के व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से अक्षय और विकास को बुलाया था, जिन्होंने बंदूक की नोक पर डकैती डाली थी। उसके बाद पुलिस की एक टीम ने बिजनौर जाकर विकास राठी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल खिलौना बंदूक बरामद की। उसके बाद 17 अक्तूबर को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बदमाश अक्षय कुमार भी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि वारदात को अंजाम देने के लिए महिला सहायिका से बातचीत की। उसने उन्हें शिकायतकर्ता का पता दिया और उसे एक जगह पर बुलाया। चारों बदमाशों ने महिला को प्रोत्साहन के रूप में पैसे में से कुछ हिस्सा देने का वादा भी किया था। अक्षय और विकास बिजनौर, उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर हैं, जिन पर आर्म्स एक्ट, डकैती, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें