फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के लिए बने लुटेरे, ऐसे खुल गया राज

Sun, 17 Feb 2019 11:47 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए युवक लुटेरे बन गए। लुटेरों ने गाजियाबाद, नोएडा में लूट की करीब दो दर्जन वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी लोगों को लिफ्ट का झांसा देकर उनके साथ लूट करते थे। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों को दबोच कर लूटी गई कार, मोबाइल, नकदी, पिस्टल बरामद की है। 

विज्ञापन


कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 4.10 बजे मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड के पास गुलावठी तिराहे से नगर के सलेमपुर कायस्थ निवासी मनोज जाटव पुत्र पप्पू जाटव, दीपक पुत्र बेनामी को वैगनआर कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह टैक्सी, बस स्टैंड पर कार लेकर खड़े होते थे। और लोगों को लिफ्ट देने का झांसा देकर उन्हें हथियारों के बल पर आतंकित कर नकदी, मोबाइल, अन्य सामान लूट लिया करते थे। 

बताया कि उक्त दोनों ने अपने साथी सलेमपुर कायस्थ निवासी छोटे पुत्र जमील, कन्हैया पुत्र बने सिंह, ग्राम रोशनपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी योगी नागर के साथ मिलकर सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में लूट की करीब दो दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए उन्हें महंगे गिफ्ट देने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन


एक दिन में वह चार से पांच वारदातों को अंजाम दे देते थे। बताया कि आरोपी के पास से लूटी गई वैगनार कार, नकदी, मोबाइल, एक कंट्रीमेड पिस्टल बरामद हुई है। गैंग के सदस्यों का अपराधिक इतिहास है। पुलिस छानबीन कर रही हैं। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों से जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।  

विज्ञापन

गाजियाबाद से लूटी थी कार 

गिरफ्तार लुटेरों ने बताया कि उन्होंने उक्त कार को गाजियाबाद से किराए पर लिया था। रास्ते में चालक को हथियारों के बल पर आतंकित कर जंगल में फेंक दिया और कार लूट कर फरार हो गए।  

लोगों को भ्रमित करने के लिए कार पर लगाते थे टैक्सी नंबर की प्लेट 
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार लुटेरों ने बताया कि वह लोगों को भ्रमित करने के लिए अपनी कार पर टैक्सी नंबर की नंबर प्लेट लगाकर रखते थे। इसके अलावा पुलिस को चकमा देने के लिए लुटेरे एक वारदात के बाद अपने पुराने साथियों के स्थान पर नए साथियों को शामिल कर लेते थे।

कोतवाल ने बताया कि गैंग के मुख्य सदस्य मनोज, छोटे, योगी नागर है। पुलिस को चकमा देने के लिए उक्त तीनों नए लड़कों को अपने गैंग में शामिल करते थे और दो-चार वारदात के बाद पुराने साथियों के स्थान पर नए साथियों को शामिल कर लिया करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें