फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'वर्दी' वाले गुंडों ने सर्राफा व्यापारी से लूटा 10 किलो सोना

Tue, 20 Mar 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई के सराफा कारोबारी के सेल्स मैनेजर से दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने 10 किलो सोने के गहने लूट लिए। सेल्स मैनेजर अपने दो साथियों के साथ मेरठ में सराफा व्यापारियों को सोने का नमूना दिखाकर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मुंबई में राकेश संघवी की यूनियन चेंस एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से ज्वेलरी की कंपनी है। रोहित जैन उनकी कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। रोहित के मुताबिक 18 मार्च को वह अपने साथी किशन, दीपक और चालक रामाशीष के साथ कार से मेरठ पहुंचे। उन्होंने कुछ सराफा व्यापारियों को सोने की चेन के नमूने दिखाए। 

रात आठ बजे वह दिल्ली के लिए वापस चल दिए। रात करीब 11:30 बजे जीटी रोड पर साहिबाबाद सीओ ऑफिस के पास पीछे से आई एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार में थे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने दो लोग नीचे उतरे और कार को गलत तरीके से चलाने की बात कहकर चालक से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश कार में पीछे की सीट पर बैठे रोहित को गहने से भरे दो बैग समेत अपनी कार में जबरन बैठाकर ले गए।

करण गेट चौकी के पास एनकाउंटर की धमकी देकर रोहित को कार से नीचे उतार दिया और दोनों बैग लेकर फरार हो गए। एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ितों से पूछताछ कर बदमाशों का सुराग लगा रही है। सोने की कीमत करीब तीन करोड़ बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें