फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में दिया लूट को अंजाम

Sat, 13 Dec 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के फिरोजपुर झिरका शुक्रवार देर रात गुड़गांव अलवर रोड पर गांव मालब-भादस के बीच करीब बारह बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में एक स्कार्पियो और ट्राला सहित चार लोगों को लूट लिया। उन्हें बंधक बनाकर जंगल में छोड़ दिया। चारों से 26 हजार रुपये नगद, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन और ट्राला एवं स्कॉर्पियो लूटने में सफल रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर झिरका शिव मंदिर विकास समिति के प्रधान अनिल गोयल अपने एक अन्य साथी के साथ शुक्रवार की रात गुड़गांव से फिरोजपुर झिरका लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव मालब के नजदीक पहुंचे नीली बत्ती लगाकर सामने खड़ी एक गाड़ी ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस की गाड़ी समझकर उन्होंने गाड़ी रोक ली। इसके बाद पुलिस वर्दी में खडे़ करीब एक दर्जन बदमाशों ने अनिल व उसके साथी की कनपटी पर बंदूक तानकर कर उनको उनकी ही गाड़ी में बांध कर पटक दिया।

इसके बाद बदमाश उसे गांव भादस की और ले गए। जहां उन्होंने एक ट्राला को रुकने का इशारा किया। उसके बाद उसके ड्राइवर और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को भी लूट लिया। फिर उसे भी गाड़ी में बांध कर डाल दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि बदमाश इतने निडर थे कि उन्होंने गोहाना चौक पर पुलिस चौकी के सामने से दो बार गाड़ी ले गए और वापस लाए। इसके बाद बदमाश दोनों गाड़ियों व चारों लोगों को पुन्हाना थाना के गांव जहटाना के जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उनसे एक सोने की चेन दो अंगूठी व 26 हजार रुपये नगद तथा दोनों वाहन अपने साथ ले गए। सभी पीड़ित फिरोजपुर झिरका के रहने वाले हैं। इस घटना से सहमे वे किसी तरह गोहाना पुलिस चौकी पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर ली गई है। इस घटना को पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें