रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारी मंगलवार रात से एक दिन की हड़ताल करेंगे। परिषद के जिला अध्यक्ष अमित मौतला ने बताया कि एक दिन की हड़ताल होगी। वहीं अगर मांगे नहीं मानी जाएगी तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। हड़ताल में यूपी रोडवेज के संविदा पर कार्यरत कर्मचारी शामिल होंगे।