फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोडवेज कर्मचारियों ने 5 और 6 को प्रदेशव्यापी हड़ताल का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में दो घंटे तक प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम यातायात प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी राज्य सांझा मोर्चा ने बिजली विभाग के निजीकरण और गुरुग्राम व नूंह में निजी कंपनियों को बिजली वितरण के लिए समानांतर लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को रोडवेज डिपो में दो घंटे तक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रति एकजुटता जताई। साथ ही, परिवहन कर्मचारियों की लंबित मांगें लागू नहीं होने पर पांच और छह नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान किया।

प्रदर्शन के बाद सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम यातायात प्रबंधक प्रमोद को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने आठ सितंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में जिन मांगों पर सहमति जताई थी, उन्हें एक महीने के भीतर लागू करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद करीब दो महीने बीतने को हैं, लेकिन मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया है। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में सांझा मोर्चा के राज्य प्रधान पवन सहारन, राज्य उपप्रधान संदीप दलाल, राज्य नेता संजय गुलाटी तथा गुरुग्राम डिपो के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें