फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मानसून से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त, फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, PWD मंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक

Tue, 06 May 2025 06:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को स्पेशल टास्क फोर्स, डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने मानसून से पहले सड़कों को दुरुस्त और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिसमें सबके एक साथ मिलकर और समयबद्ध तरीके से काम करने की योजना बनाई गई।

विज्ञापन
Trending Videos

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को स्पेशल टास्क फोर्स, डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि भले ही सड़कें पीडब्ल्यूडी की हों, लेकिन इस अभियान में जिला प्रशासन, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और अन्य निकाय साथ मिलकर काम करेंगे। तभी ये अभियान सफल होगा। 

अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- मंत्री
मंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ नागरिकों से लगातार शिकायत मिल रही है, जिनमें अवैध पार्किंग, फुटपाथों पर ठेलों और अवैध निर्माणों की बात सामने आई है। इस कारण लोगों को फुटपाथों पर चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सफाई, जल निकासी और आपात सेवाओं में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण गैरकानूनी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मानसून दूर नहीं, कार्यवाही तुरंत जरूरी
मंत्री ने चेताया कि मानसून नजदीक है और अब किसी भी प्रकार की ढिलाई से राजधानी में जलभराव, ट्रैफिक जाम और स्वास्थ्य संकट जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इसके लिए हर हफ्ते सचिवालय स्तर पर सामूहिक बैठकें होंगी, इसमें कार्रवाई की निगरानी की जाएगी। दिल्ली की सड़कें और फुटपाथ साफ करने होंगे। मंत्री ने अतिक्रमण हटाने में नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें