फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में असुरक्षित होती जा रही हैं सड़कें, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों की संख्या 67 फीसदी बढ़ी

Tue, 07 May 2024 12:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली यातायात पुलिस के डाटा के अनुसार, इस साल एक जनवरी से 30 अप्रैल, 2024 तक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 30062 लोगों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी की सड़कें असुरक्षित होती जा रही है। दिल्ली की सड़कों पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने वालों की संख्या इस वर्ष के शुरुआती चार महीने में 67 प्रतिशत है। जानकारों मानते है कि ये वृद्धि बहुत ही चिंताजनक है। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के सबसे ज्यादा चालान नजफगढ़ में काटे गए हैं। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में, यातायात के निर्धारित प्रवाह के विपरीत वाहन चलाकर यातायात मानदंडों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दिल्ली यातायात पुलिस के डाटा के अनुसार, इस साल एक जनवरी से 30 अप्रैल, 2024 तक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 30062 लोगों के चालान किए हैं। जबकि वर्ष 2023 में एक जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक ये आंकड़ा 18047 था। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में यातायात के प्रवाह के विरुद्ध गाड़ी चलाने वालों की संख्या में लगभग 67 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने इस बढ़ रही गलत प्रवृति को रोकने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। यातायात प्रवाह की निगरानी करने और उल्लंघन करने वालों की पहचान करने के लिए प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं। स्थापित यातायात दिशा के विपरीत वाहन चलाते पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भारी जुर्माना और जुर्माने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -एचजीएस धालीवाल, विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली यातायात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत दिशा के सबसे ज्यादा चालान होने वाली जगह
सर्किल                           चालान
नजफगढ़                          1389
सरिता विहार                      1333
भजनपुरा                           1133
पंजाबी बाग                        1093
कल्याणपुरी                        1062
कोतवाली                           1056
द्वारका                               1041
संगम विहार                         998
राजौरी गार्डन                       968
कमला मार्केट                       966

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें