फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: लापरवाही बरतने पर प्रीत विहार थाना प्रभारी लाइन हाजिर, कारोबारी के यहां हुई चोरी मामले में कार्रवाई

Mon, 06 May 2024 11:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रीत विहार इलाके में फाइनेंसर व रियल स्टेट कारोबारी के घर से 75 लाख रुपये चोरी करने के मामले में लापरवाही बरतने पर प्रीत विहार थाना प्रभारी मुकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रीत विहार इलाके में फाइनेंसर व रियल स्टेट कारोबारी के घर से 75 लाख रुपये चोरी करने के मामले में लापरवाही बरतने पर प्रीत विहार थाना प्रभारी मुकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि छानबीन के बाद लापरवाही की बात सामने आने पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विहार, प्रीत विहार निवासी हर्षा शर्मा ने 75 लाख रुपये चोरी की शिकायत पुलिस से की थी। पीड़िता का कहना था कि उनके पति निखिल बंसल का रियल स्टेट और फाइनेंसर का कारोबार है। 25 अप्रैल की रात को पति के दफ्तर में काम करने वाले प्रमोद और गौरव नामक युवकों ने घर में एक बैग रखा था। अगले दिन वह बैग गायब मिला। पति ने बताया कि बैग में 75 लाख रुपये मौजूद थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि रसोई के रास्ते एक युवक ने घर में घुसकर रुपयों का बैग चोरी किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी पर केस को सुलझाने का दबाव बनाया।

लेकिन बार-बार कहने के बाद भी थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कई बार कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को पता चला कि थाना प्रभारी ने चुपचाप आरोपी को हिरासत में लेकर करीब 58 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं, लेकिन इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें